यूपी के सहारनपुर में एक फिर से हालात बिगड़ते नजर आ रहे है। यहां मामूली विवाद को लेकर दलित और राजपूतों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और धारदार हथियार चले। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिसफोर्स तैनात की गई है। आगे देखें कुछ तस्वीरें:-
सहारनपुर में दलित-राजपूतों में जमकर चले धारदार हथियार, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन पर तेज आवाज में बात करने को लेकर हुए विवाद में दलित और राजपूत समाज के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनाव की स्थिति को देखते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बड़गांव में मंगलवार शाम दलित समाज के नफे सिंह का बेटा प्रद्युमभन पास के मोहल्ले में दुकान पर सामान खरीदने गया था। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। राजपूत समाज के ओमकार ने तेज आवाज बात करने पर विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तब गांव के कुछ लोगों ने समझाकर विवाद शांत करा दिया। लेकिन बुधवार सुबह सात बजे एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर दूसरे पक्ष के मोहल्ले में पहुंच गए। दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी डंडे लेकर सामने आ गए। दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। कुछ ही देर में गांव के अन्य मोहल्लों से ग्रामीण जुट गए।
इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ। हवाई फायरिंग भी की गई। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने घरों के गेट बंद कर दिए और अंदर छिप गए। लेकिन बंद घरों पर भी पथराव किया गया। इससे कुछ घरों के शीशे और दरवाजे टूट गए। संघर्ष में दलित समाज की ओर से सुरेश, राहुल, कांता और राजपूत समाज की ओर से मांगा, विपिन, ओमकार घायल हो गए।
संघर्ष की सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस पहुंची। सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह भी पुलिस बल के साथ आए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घायल लोगों को उपचार के लिए नानौता चिकित्सालय भिजवाया। उधर, इस संघर्ष को लेकर राजपूत पक्ष की ओर से ओमकार और दलित समाज की ओर से राहुल ने बड़गांव थाना में तहरीर दी है। इसमें दोनों पक्षों में 20 से अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। वहीं, बड़गांव के कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र पाल यादव की ओर से संगीन धाराओं में दोनों पक्षों के मांगेराम, सुमित, गुल्लु उर्फ सचिन, ओमकार, अरूण, विपिन, गौरव, शिवम, अनिल, रणजीत, राहुल, दीपक, कालू, सुरेश, श्याम सिंह और 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।