{"_id":"69ad0b0d6b454e6c450d9a97","slug":"dead-bodies-of-the-couple-were-found-madhu-s-body-was-lying-on-the-bed-pradeep-s-body-was-hanging-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंपती के शव मिले: बेड पर मधु और फंदे पर लटकी थी प्रदीप की लाश, पास ही खेल रहा था 12 साल का बेटा, ये है आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती के शव मिले: बेड पर मधु और फंदे पर लटकी थी प्रदीप की लाश, पास ही खेल रहा था 12 साल का बेटा, ये है आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: पल्लवपुरम फेस दो स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में ऑपरेटर प्रदीप और उनकी पत्नी मधु की लाश मिली। आशंका है कि प्रदीप ने मधु की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली। मधु के गले पर चोट के निशान मिले हैं।
प्रदीप और मधु की फाइल फोटो। जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में फेस दो स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में शनिवार को घुरेना जिला हरदोई निवासी ऑपरेटर प्रदीप (35) का शव फंदे पर लटका मिला। उनकी पत्नी मधु यादव (30) कमरे में ही बेड पर मृत मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। जानकारी मिली कि दंपती में पिछले कुछ दिन से विवाद चल रहा था। फुटेज में भी कमरे में दंपती के अलावा कोई और जाता दिखाई नहीं दिया। आशंका जताई गई कि ठेकेदार ने पत्नी की गला घोटकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दी है। दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
मधु के भाई शिवशंकर ने बताया कि प्रदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर का थे। प्रदीप पल्लवपुरम फेस दो स्थित एसटीपी प्लांट में ठेकेदार के अधीन ऑपरेटर का कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटे यश के साथ एन पॉकेट में किराए पर रहते थे। प्रदीप अपनी पत्नी और बेटे के साथ होली का त्योहार मनाने गांव गए थे, शनिवार को ही वह पल्लवपुरम लौटे थे लेकिन घर न जाकर कुछ दूर पत्नी मधु यादव के साथ प्लांट के कमरे में चले गए। दंपती का बेटा 12 साल का बेटा यश दूसरे एसटीपी प्लांट में बच्चों के साथ खेलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर शाम दूसरा ऑपरेटर रामकर्ण प्लांट पर पहुंचा तो उसने कमरे में जाकर देखा तो प्रदीप फंदे पर लटका हुआ था और मधु का शव बेड पर पड़ा था। रामकर्ण ने मामले की सूचना शिवशंकर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आशंका यह भी है कि पैतृक घर जाने के दौरान दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो।
मधु के गले पर निशान, उलझी रही पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से पड़ताल की। दंपती अपने घर न जाकर प्लांट के कमरे में गए थे। हालांकि यह कमरा भी प्रदीप ऑपरेटर होने के नाते इस्तेमाल कर लेते थे। लेकिन फिर भी घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं, कोई सुसाइड नोट न मिलने से भी संशय पैदा हो रहा था। इसके चलते पुलिस देर तक उलझी रही। पुलिस ने फुटेज में कोई और शख्स के कमरे में जाता न दिखने और मधु के गले पर निशान दिखे। इसके बाद मधु की हत्या के बाद प्रदीप के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई। हालांकि आसपास के अन्य फुटेज भी खंगालकर और मोबाइल आदि की जांच की जा रही है।

ये बोले सीओ
प्राथमिक जांच में दंपती में विवाद की जानकारी मिली है। मधु की हत्या कर प्रदीप के आत्महत्या करने की आशंका है। हालांकि अभी जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
- प्रकाशचंद्र अग्रवाल, सीओ दौराला