सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mohabbat Murder Case Accused Sandeep had called Mohabbat to hotel in Meerut

UP: संदीप ने नाम बदल मुहब्बत को बुलाया था होटल, व्हाट्सएप चैट से नया मोड़; विदेशी लड़कियों को बुलाता था मेरठ

जेपी शर्मा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 09 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ की रिठानी स्थित अविका होटल में तुर्कमेनिस्तान की नागरिक मुहब्बत हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। राहुल नाम से आरोपी संदीप ने मुहब्बत को मेरठ के होटल बुलाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों की रिमांड मांगी है। आरोपियों से नए सिरे से पूछताछ होगी।

Mohabbat Murder Case Accused Sandeep had called Mohabbat to hotel in Meerut
Meerut Hotel murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ की रिठानी स्थित अविका होटल में तुर्कमेनिस्तान की नागरिक मुहब्बत सुनातोव्ना (40) की हत्या और चेहरा व हाथ जलाकर शव मवाना क्षेत्र में फेंकने के मामले में आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। अब पता चला है कि मुहब्बत की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया आरोपी मलियाना निवासी संदीप राहुल बनकर लड़कियों को होटल में बुलाता था। 
Trending Videos


उसने ही एक करीबी से संपर्क कर मुहब्बत को मेरठ के होटल बुलाया था। राहुल नाम से सामने आई व्हाट्सएप चैट भी उसी की हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमांड) लेने के लिए कोर्ट में याचिका दी है। इस पर दस मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्कमेनिस्तान निवासी मुहब्बत की मां नाजमुदिनोवा गुलनारा के कानूनी कार्रवाई आदि के लिए दिल्ली में रह रही उज्बेकिस्तान निवासी अजीजा को पावर अटॉर्नी दी है। अजीजा के अलावा मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए कार्य कर रहे दिल्ली निवासी हेमंत शर्मा भी इस मामले की जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

हेमंत शर्मा का कहना है कि उन्होंने उस युवती से बात की है जिससे संपर्क कर मुहब्बत को 12 फरवरी को मेरठ बुलाया गया था। उसने जानकारी दी है कि आरोपी संदीप उससे राहुल बनकर बात करता था। वह विदेशी लड़की को मेरठ भेजने की मांग करता था। 

 

मुहब्बत की मां से फोन पर की थी बात
इस आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि यह लड़की भी अनैतिक कार्य करने वाले लोगों से जुड़ी हो। यह लड़की भी विदेशी बताई गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दिल्ली जाकर अजीजा के बयान लिए थे और मुहब्बत की मां गुलनारा से फोन पर बात की थी। इसके बाद पुलिस ने मुहब्बत के पासपोर्ट को सत्यापन के लिए तुर्कमेनिस्तान के दूतावास को पत्र भेजा था। 

 

अब पुलिस दूतावास की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस को मिलने वाली अधिकारिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मुहब्बत वीजा लेकर भारत आई या फिर अवैध रूप से आई थी। हालांकि अब तक की जांच में मुहब्बत के पास वीजा नहीं होने और उसके दुबई व नेपाल रास्ते भारत आने की बात सामने आई है।

तीन तरीकों से हो सकता है डीएनए मिलान
पुलिस कानूनी रूप से मुहब्बत की पहचान के लिए उसकी मां का डीएनए मिलान कराना चाहती है। गुलनारा का कहना है कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह भारत आ सके। पुलिस ने डीएनए के लिए भी दूतावास से पत्राचार किया है। तीन तरीकों से मुहब्बत और गुलनारा का डीएनए मिलान किया जा सकता है। 
 

गुलनारा को भारत बुलाया जाए। गुलनारा के रक्त का नमूना दूतावास की मदद से भारत मंगाया जाए या फिर गुलनारा की तुर्कमेनिस्तान में डीएनए जांच कराकर रिपोर्ट भारत मंगाई जाए और मुहब्बत की डीएनए रिपोर्ट से मिलान किया जाए।
 

ऐसे हुई मुहब्बत की हत्या और आगे का खुलासा
मवाना क्षेत्र में 21 फरवरी को मिले महिला के शव के मामले में 26 फरवरी को दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा नाम से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस का कहना था कि दिल्ली की अर्चिता अरोड़ा की हत्या रिठानी के पास अविका होटल में 17 फरवरी को होटल संचालक देवपुरी निवासी चंचल कुमार उर्फ बंटी ने अपने साथियों जौहड़ी बागपत निवासी गुरमुख, प्रभातनगर निवासी संदीप और खजूरीवाली गली मलियाना निवासी विवेक के साथ मिलकर की थी। 

 

पहचान और टैटू छिपाने के लिए चेहरा और हाथ जलाकर शव को कार से ले जाकर मवाना क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने मुहब्बत के मोबाइल की सीडीआर में मिली अंतिम कॉल के आधार पर 26 फरवरी को मुहब्बत की कथित सहेली चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना से संपर्क किया था। 
 

एलीना ने इस संबंध में अजीजा को बताया था। अजीजा ने मवाना पहुंचकर जले हुए शव के फोटो हासिल किए। अजीजा ने मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल की। गुलनारा ने ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान की थी।

 

तुर्कमेनिस्तान के दूतावास से पासपोर्ट के सत्यापन और डीएनए मिलान के लिए पत्राचार किया गया है। संभवत: सोमवार को दूतावास से रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद डीएनए मिलान कराया जाएगा। आरोपियों से फिर पूछताछ के लिए कोर्ट में पीसीआर के लिए याचिका दी गई है। पीसीआर मिलने पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।- अभिजीत कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed