{"_id":"69ae8595103eb2e6c80d4fe6","slug":"sangeet-som-s-remark-goes-viral-in-lawar-throw-stones-and-your-ribs-will-break-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संगीत सोम का बयान वायरल, बोले- अरे मियां जी, पत्थर फेंकोगे तो पसलियां टूट जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संगीत सोम का बयान वायरल, बोले- अरे मियां जी, पत्थर फेंकोगे तो पसलियां टूट जाएंगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के लावड़ क्षेत्र के बिसौला गांव में झगड़े के बाद पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने पत्थर फेंकने पर पसलियां टूटने की चेतावनी दी।
संगीत सोम।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के लावड़ क्षेत्र के बिसौला गांव में हुए विवाद के बाद रविवार को सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बताया गया कि शनिवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें गाली-गलौज के बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई।
मारपीट और फायरिंग के भी लगे आरोप
आरोप है कि नदीम, नईम, रिहान और अलीशेर ने मोनू और बॉबी के साथ मारपीट की और पथराव किया। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संगीत सोम गांव पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत की।
मुस्लिम बुजुर्ग से कही बात, वीडियो वायरल
गांव से लौटते समय भीड़ में मौजूद एक मुस्लिम बुजुर्ग को देखकर संगीत सोम ने कहा, 'अरे मियां, इन्हें क्यों नहीं बता रहे, पत्थर फेंकोगे तो पसलियां टूट जाएंगी, ज्यादा चक्कर में मत पड़ो।' उनका यह बयान किसी ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos