फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dial 112 Police Vehicle Overturns in Sugarcane Field in Muzaffarnagar, Three Policemen Safe

Muzaffarnagar: डायल 112 व्हीकल गन्ने के खेत में पलटा, ब्रेक फेल होने से हादसा, तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित

Fri, 10 Jul 2026 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान ब्रेक फेल होने से डायल 112 की गाड़ी गन्ने के खेत में पलट गई। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। वाहन को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Dial 112 Police Vehicle Overturns in Sugarcane Field in Muzaffarnagar, Three Policemen Safe
डायल 112 वाहन हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान डायल 112 पुलिस वाहन ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गया। हादसे में वाहन में सवार तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


ब्रेक फेल होने से खेत में पलटी गाड़ी
घटना मंसूरपुर और सिखेड़ा थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई। पुलिस के अनुसार डायल 112 का वाहन नियमित गश्त पर था। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से उतरकर गन्ने के खेत में पलट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रशेखर आजाद को टोल पर रोका, पीड़ित परिवार से मिलने पर अड़े, समर्थकों की भीड़, पुलिस बलं तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की मदद
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों प्रवीण त्यागी, वसंत कुमार और हरेंद्र सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

हाइड्रा मशीन से बाहर निकाला वाहन
थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि दुर्घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से डायल 112 वाहन को गन्ने के खेत से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed