सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against three individuals for harassing a young woman by making her photos viral on Instagram.

Meerut News: इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर युवती को परेशान करने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals for harassing a young woman by making her photos viral on Instagram.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। कस्बे की एक कॉलोनी निवासी एक युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता के परिजनों ने थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि दस दिन पहले युवती की फोटो इंस्टाग्राम पर गलत नीयत से पोस्ट की गई। आरोप है कि आरोपी आकिब ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से युवती का फोटो वायरल किया, जिससे उसे शर्मिंदगी और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। अन्य आरोपी साहिल और कैफ युवती पर बातचीत करने का दबाव बना रहे थे। दोनों युवती से लगातार संपर्क कर उसे परेशान कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकिब, साहिल और कैफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो डालने और उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed