{"_id":"69f8ae29b81c1e041d064846","slug":"football-spartan-fc-defeats-meerut-youth-academy-2-0-meerut-news-c-72-1-mct1009-152784-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : स्पार्टन एफसी ने मेरठ यूथ एकेडमी को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : स्पार्टन एफसी ने मेरठ यूथ एकेडमी को 2-0 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- जिला फुटबाल प्रीमियर लीग में खेला गया मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में चल रही जिला फुटबाल प्रीमियर लीग में सोमवार को एक मुकाबला खेला गया। यह मैच मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी और स्पार्टन एफसी के बीच खेला गया। इसमें स्पार्टन एफसी ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। मैच में रोमांचक मोड यह रहा कि मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के डिफेंडर ने खुद की टीम पर ही एक गोल कर दिया।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद दूसरे हाफ में स्पार्टन एफसी ने लगातार आक्रमण करते हुए मैच पर पकड़ बनानी शुरू की। 53वें मिनट में मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के डिफेंडर के डिफ्लेक्शन से स्पार्टन एफसी को पहला गोल मिला।
टीम के डिफेंडर अपनी ही टीम पर गोल करा बैठे। इसके बाद 60वें मिनट में स्पार्टन के अक्कू ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही। अंत तक मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी यह बढ़त नहीं उतार सकी। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी कमलाकर ओझा, बॉबी भैया और गुरुदेव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि मंगलवार को मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी और आईआईएमटी के बीच शाम 4:30 बजे से मैच खेला जाएगा।