{"_id":"69b9c534df57cf15520b3416","slug":"gold-earrings-stolen-from-an-old-woman-near-maliana-bridge-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1135399-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मलियाना पुल के पास वृद्धा से ठग लिए सोने के कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मलियाना पुल के पास वृद्धा से ठग लिए सोने के कुंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड पर मलियाना पुल के पास दो लोगों ने एक वृद्धा को अपनी बातों में फंसाकर उसके सोने के कुंडल ठग लिए और भाग गए। वृद्धा के बेटे ने टीपीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कंकरखेड़ा के सार्थक सिटी निवासी संदेश सैनी ने बताया कि उनकी मां कमलेश बीमार हैं। भाई योगेश सैनी उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए मलियाना पुल के पास गया था। वह कुछ सामान लेने चला गया। मां को उसने पुल के पास ही बैठा दिया। इसी दौरान दो युवक उनकी मां के पास आए तथा उन्हें अपनी बातों में फंसाकर सोने के कुंडल ले लिए। वापस आने पर वृद्धा ने योगेश को सोने के कुंडल दो युवकों के ले जाने की बात बताई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos