Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good news: Meerut’s daughter Priyanka Goswami to receive the Arjuna Award today

खुशखबरी: मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा सम्मान

Fri, 13 Nov 2026 12:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 13 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक गेम्स और एशियन गेम्स समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। पिता मदन गोस्वामी, मां अनीता गोस्वामी के साथ प्रियंका दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
Good news: Meerut’s daughter Priyanka Goswami to receive the Arjuna Award today
प्रियंका गोस्वामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की बेटी अंतरराष्ट्रीय एथलीट ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी भी शुक्रवार को अर्जुन अवार्डी बन जाएंगी। राष्ट्रपति भवन में में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार रात वह परिवार और कोच के साथ दिल्ली पहुंच गईं। उन्होंने इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रियंका गोस्वामी पैदल चाल की अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। वह देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक गेम्स और एशियन गेम्स समेत कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने 10 मीटर पैदल चाल में देश के लिए रजत पदक जीता था। इसके बाद भी उन्होंने देश के लिए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया, हालांकि वह पदक नहीं जीत सकी। अब देश की ओर से भी उन्हें इसके लिए अर्जुन अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वर्ष इस अवार्ड के लिए उन्हें नामित किया गया था। अवार्ड समारोह में शामिल होने के लिए उनके पिता मदन गोस्वामी, मां अनीता गोस्वामी के साथ वह दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों के कोच गौरव त्यागी को भी साथ में बुलाया। गौरव शुक्रवार को कार्यक्रम के लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

प्रियंका के लिए आसान नहीं था यह सफर
प्रियंका गोस्वामी का खेलों में आने का सफर आसान नहीं रहा है। भले ही अब वह शिखर पर पहुंच चुकी हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी रहा जब बेटी की तैयारी के लिए उनके पिता मदन गोस्वामी ने गांव का मकान तक बेच दिया था। शहर में आकर किराए पर रहते थे और बेटी को एक स्कूटी खरीदकर दी थी, जिससे वह अच्छी तरह से तैयारी कर सके और अपने सपने को पूरा कर सके। पिता के अलावा मां अनिता गोस्वामी ने भी बेटी के खाने, पीने और उसकी पूरी डाइट का ध्यान रखा। परिवार चलाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए मदनपाल ने किराए पर टैक्सी चलाई। साकेत में किराए पर मकान लिया और किराना स्टोर खोला। डेयरी चलाकर बच्चों की पढ़ाई जारी रखी और उन्हें खेलों के साथ जोड़ा। प्रियंका ने कनोहरलाल गर्ल्स स्कूल और बीके माहेश्वरी से स्कूली शिक्षा पूरी की। बीए की पढ़ाई उसने पटियाला में की।
 

पहले जिम्नास्टिक से की थी शुरुआत
प्रियंका ने जिम्नास्टिक से शुरुआत की लेकिन बाद में 2010 में स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी के कहने पर 20 किमी पैदल चाल में प्रतिभाग करना शुरू किया। 2011 में पहला पदक हासिल करने के बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2015 में नेशनल रिकॉर्ड बनाया। पटियाला में 2014-15 में ग्रेजुएशन करने के बाद बंगलूरू साई सेंटर में चयन के बाद उसे निशुल्क प्रशिक्षण मिलना शुरू हुआ। वर्तमान में प्रियंका का परिवार माधवपुरम में रह रहा है। फरवरी 2021 में उन्होंने 20 किलोमीटर की दौड़ में 1:28.45 के नए भारतीय रिकॉर्ड के साथ भारतीय रेसवॉकिंग चैंपियनशिप जीती और 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इससे पहले उन्होंने 2017 में भारतीय रेसवॉकिंग चैंपियनशिप जीती थी।
 

प्रियंका की प्रमुख उपलब्धियां
2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर पैदल चाल 43 मिनट 38 सेकंड में पूरी कर रजत पदक जीता
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 2023 बैंकॉक में 20,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता
2020 के टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया
2024 के ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग किया
व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 1:28.45 (2021)
 

मेरठ के इन खिलाड़ियों को मिल चुका अर्जुन अवार्ड
मेरठ में अब तक कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर, एथलीट पारुल चौधरी, भाला फेंक एथलीट अन्नू रानी, पैरा एथलीट प्रीति पाल और शूटिंग के खिलाड़ी सौरभ चौधरी को अर्जुन अवार्ड मिल चुका है। अब प्रियंका गोस्वामी का नाम भी इनमें शामिल हो जाएगा।

ये भी देखें...
मेरठ: विकेटकीपर बल्लेबाज अनम का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन, तीन साल की मेहनत का मिला फल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed