{"_id":"697f699110a34fbf080093c4","slug":"had-hindus-been-united-incidents-like-migration-would-not-have-happened-in-the-country-dr-gautam-nath-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111520-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू एकजुट होता तो देश में पलायन जैसी घटनाएं न होती : डॉ. गौतम नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू एकजुट होता तो देश में पलायन जैसी घटनाएं न होती : डॉ. गौतम नाथ
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन में अतिथि को चित्र भेंट करते हुए। (स्त्रोत आयोजक) फलावदा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी में रविवार को सकल हिन्दू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू संस्कृति संस्कार और भारत के गौरवशाली इतिहास पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजन किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के छोटे भाई डॉ. गौतम नाथ ने किया। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू एकजुट होता तो देश में पलायन जैसी घटनाएं न होती। आप सभी तन मन धन से खड़े रहो। आपकी धरती पर श्रद्धेय धन सिंह कोतवाल बड़े बलिदानी हुए उनकी तरह हिंदू बनो। जब तक जिएंगे देश, मातृभूमि, सनातन धर्म के लिए जिएंगे छुआछूत, जातिवाद को खत्म करके यह प्रण लेकर जाएं।
प्रसिद्ध साध्वी प्राची दीदी ने गांव में घर-घर जाकर महिलाओं से जनसंपर्क करते हुए संगठित रहने का आह्वान किया है। संचालन सोमित्र घटायन ने किया। विहिप के पूर्व प्रांतीय प्रमुख सत्येंद्र कुमार उर्फ नीटू त्यागी, धर्म जागरण के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख प्रदीप कुमार बिश्नोई, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख राजकुमार पालीवाल, खंड संघ संचालक यशपाल बिश्नोई, आयोजनकर्ता मंडल कार्यवाह पंकज कसाना, गौरव शर्मा, ग्राम प्रधान फतेह शर्मा आदि का सहयोग रहा।
Trending Videos