Meerut: अतुल प्रधान बोले- जातियों में बांटने नहीं, सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कर रहा हूं काम
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जातियों में बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना है। कार्यक्रम में 251 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दौराला में समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जातियों में बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान दिलाना है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लड़ रही है। कार्यक्रम में 251 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं।
भाजपा पर लगाया हिंदू-मुस्लिम की राजनीति का आरोप
अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी सभी वर्गों को बराबरी का सम्मान और अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आईफोन के लिए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़े, कचहरी के बाहर हंगामा
फूलन देवी की पुण्यतिथि को लेकर भाजपा पर निशाना
अतुल प्रधान ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाने की शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की, जबकि भाजपा ने आज तक उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों के बाद हथियार उठाए थे।
उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद फूलन देवी ने अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए गरीब परिवार में लड़की के रूप में जन्म लेने की पीड़ा व्यक्त की थी। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि भाजपा कभी भी फूलन देवी की पुण्यतिथि नहीं मनाएगी।
युवाओं की एकजुटता से सरकार पर दबाव : अतुल प्रधान
शिक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार पर बढ़ा दबाव विद्यार्थियों और युवाओं की एकजुटता का परिणाम है। जब युवा संगठित होकर अपनी आवाज उठाते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है।
उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसी एकजुटता का नतीजा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल ने की, जबकि संचालन विजयपाल ने किया। इस दौरान अनिल, कमल, जयपाल, महेश, धीरेंद्र, निरंजन, मामचंद, हरिओम, दिनेश, जयवीर आदि मौजूद रहे।