{"_id":"69c1af9ecb0a7772a90d7049","slug":"if-a-solution-is-not-found-we-will-go-on-a-hunger-strike-lokesh-agarwal-meerut-news-c-72-1-mct1004-150581-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल : लोकेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान नहीं हुआ तो करेंगे भूख हड़ताल : लोकेश अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के लोग बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से शिकायत की गई है। वहीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नवरात्र के बाद मुख्य अभियंता कार्यालय पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
पुराने पोस्टपेड कनेक्शन की तरह ही लोग बिल चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं। बकाया बढ़ने पर लखनऊ मुख्यालय से कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बाद जब लोग बिल जमा करते हैं तो कनेक्शन चालू नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। पीवीवीएनएल के स्थानीय अधिकारी भी कोई समाधान नहीं दे पा रहे हैं।
विद्युत उपभोक्ता राजन भारद्वाज ने बताया कि मामूली बकाए पर उनका कनेक्शन काट दिया गया। रिचार्ज के बाद भी उनकी बिजली नहीं जुड़ पाई है। उन्होंने अधिशासी अभियंता वाणिज्य महेश कुमार से इसकी शिकायत की है। व्यापारी नेता रजनीश कौशल रज्जन ने कहा कि बकाया होने पर कनेक्शन काटना ठीक है लेकिन रिचार्ज के बाद भी बिजली न जुड़ना गलत है। गर्मी में बिना बिजली लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि छुट्टी के दिन विद्युत अधिकारियों के सीयूजी नंबर नहीं मिलते। उन्होंने कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नवरात्रि के बाद वे मुख्य अभियंता कार्यालय पर व्यापारियों के साथ भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos