सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Ganganagar, the builder took a loan on someone else's flat.

Meerut News: गंगानगर में बिल्डर ने दूसरे के फ्लैटों पर लिया लोन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
In Ganganagar, the builder took a loan on someone else's flat.
विज्ञापन
गंगानगर। डिवाइडर रोड पनाश अपार्टमेंट में बिल्डर ने दो फ्लैट बेचने के बाद फर्जी तरीके से उन पर लोन ले लिया। पीड़ितों की शिकायत पर गंगानगर थाना पुलिस ने बिल्डर दंपती, कंपनी के तीन सदस्य सहित लोन कराने वाले बैंक मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, गंगानगर ओ ब्लॉक में एसएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक अचल कुमार गुप्ता और संजीव गोयल ने करीब 12 साल पहले पनाश रेजीडेंसी का निर्माण कराया। जिसमें करीब 5 मंजिला फ्लैट बने हैं। इन्हीं फ्लैटों में गंगानगर निवासी ऋतुराज ने वर्ष 2019 में टावर बी में फ्लैट नंबर 502 अपनी पत्नी प्रियंका के नाम पर खरीदा था। उसने फ्लैट पर होम लोन लिया था। अब जांच में सामने आया है कि बिल्डर ने अपनी पत्नी कविता गुप्ता के नाम से फ्लैट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर यूनियन बैंक शास्त्रीनगर की शाखा से 10 लाख रुपये का होमलोन ले लिया। पीड़ित ने इस पूरे मामले में बैंक के लोन मैनेजर की मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बुढ़ाना गेट निवासी विकास चौहान ने इसी रेजीडेंसी में बी-303 फ्लैट अपनी मां शकुंतला देवी के नाम पर खरीदा था। जांच में सामने आया कि गाजियाबाद निवासी बिल्डर के रिश्तेदार मिनक्ल वैभव के नाम पर इसी फ्लैट पर 30 लाख का होम लोन ले पाया गया। दोनों पीड़ितों ने गंगानगर थाने में तहरीर दी। एसएसपी अविनाश पांडे के आदेश पर गंगानगर पुलिस ने एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक बिल्डर अचल कुमार गुप्ता उसकी पत्नी कविता गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेल्स मैनेजर सहित यूनियन बैंक शास्त्रीनगर शाखा के लोन विभाग के मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
-----------
मेरठ व गाजियाबाद में बिल्डर के खिलाफ 56 शिकायतें
गंगानगर पुलिस के अनुसार, पनाश अपार्टमेंट के बिल्डर पर धोखाधड़ी का यह नया मामला नहीं है। इससे पूर्व मेरठ में एसपी सिटी रहे आरके सिंह राठौर के पुत्र शेखर राठौर द्वारा भी 3 जनवरी 2026 को बिल्डर अचल कुमार गुप्ता समेत 10 के विरुद्ध गंगानगर थाने पर ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं, 2024 में तत्कालीन एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर गाजियाबाद के डासना निवासी कंपनी के सेल्स मैनेजर सलीम खान पर प्राथमिकी दर्ज है। आरोप है कि एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक बिल्डर अचल कुमार गुप्ता एवं संजीव गोयल ने गंगानगर में पनाश अपार्टमेंट एवं गाजियाबाद प्रोजेक्ट एएसजी एप्पल -7 में अपनी पत्नी, पुत्र, रिश्तेदारों, कंपनी स्टाफ के नाम पर बैंक लोन लेकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मेरठ एवं गाजियाबाद से अब तक भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा पोर्टल पर कंपनी के विरुद्ध 56 पीड़ित परिवारों ने शिकायत दर्ज कराई हैं। इस मामले में यूपी रेरा के आदेश पर प्राधिकरण ने गाजियाबाद में एएसजी एप्पल-7 प्रोजेक्ट बिल्डर अचल कुमार गुप्ता पर बीटा-2 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच मेरठ ने शेखर राठौर की ओर से दर्ज मामले में बिल्डर अचल कुमार गुप्ता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन कुमार उर्फ विपिन मलिक को गिरफ्तार किया था। 10 मार्च को न्यायालय-अपर सत्र न्यायाधीश के यहां दोनों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed