सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inter-state gang involved in thefts in West UP and Delhi busted, five arrested

Meerut News: वेस्ट यूपी और दिल्ली में चोरी करने वाले अंतर्राज्जीय चोर गैंग का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Inter-state gang involved in thefts in West UP and Delhi busted, five arrested
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने दिल्ली और वेस्ट यूपी में दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपी मुंडाली के ग्राम आड निवासी दिलशाद उर्फ मोटा, नौशाद उर्फ गूंगा, आस मोहम्मद, पीपलीखेड़ा लोहियानगर निवासी नाजिम और आसिफ को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 बाइक, दो चोरी की स्कूटी, चार बाइक के साइलेंसर बरामद किए गए हैं।
Trending Videos

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि एक बाइक महाराष्ट्र, दो बाइक दिल्ली सरिता विहार और गाजियाबाद मोदीनगर से चोरी की थी। वह बाइक ट्रेस हो गई है। वहां की पुलिस से भी संपर्क हो गया है। वहां की टीम ने मेरठ पहुंचकर जानकारी भी की। अन्य बाइकों और स्कूटी को चेसिस और इंजन नंबर के माध्यम से ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। मास्टरमाइंड दिलशाद बाइक चोरी कराने के बाद उसके पुर्जे अलग-अलग करके कबाड़ियों को बेचा करते थे। कुछ बाइक को सस्ते दामों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दिलशाद 2013 से वाहन चोरी में सक्रिय है, इसके पास कई मास्टर चाबी भी है। जिसको जल्द रिमांड पर लेकर बरामद किया जाएगा। दिलशाद और नौशाद के खिलाफ 18-18 मुकदमे मेरठ शहर और देहात के थानों में दर्ज हैं। आस मोहम्मद के खिलाफ छह और नाजिम के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि महाराष्ट्र तक चोरी करके बाइक को आरोपी मेरठ लाए हैं। इनके पुराने मुकदमे की भी जांच की जा रही है। जिसके आधार पर इनके खिलाफ गैंग पंजीकृत की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed