सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary Allocates rs1.30 Crore from MPLAD Fund to Boost Sports Infrastructure in Meerut and Baghpat

UP: जयंत चौधरी ने मेरठ-बागपत को खेल सुविधाओं के लिए 1.30 करोड़ रुपये की सांसद निधि से दी सौगात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 28 Nov 2025 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने मेरठ और बागपत में खिलाड़ियों के लिए खेल अवसंरचना के विकास को लेकर बड़ी पहल की है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से 1.30 करोड़ रुपये जारी करते हुए तीन प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति दी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में सिंथेटिक ट्रैक, थ्रो जोन और कबड्डी ग्राउंड जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी।

Jayant Chaudhary Allocates rs1.30 Crore from MPLAD Fund to Boost Sports Infrastructure in Meerut and Baghpat
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने क्षेत्र में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी सांसद निधि से स्वीकृत राशि की पहली किस्त जारी कर दी है। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष मतलूब गौड और पूर्व महासचिव चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि उनकी की इस महत्वपूर्ण पहल से बागपत और मेरठ जनपद मे आधुनिक खेल सुविधाओं के निर्माण को नई गति मिलेगी।

Trending Videos


तोमर ने बताया कि पहली परियोजना श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, बालेनी (बागपत) में विकसित की जा रही है, जहाँ लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल अवसंरचना तैयार होगी। इसमें 200 मीटर से अधिक एवं 100 मीटर विस्तारित छह-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, हैमर थ्रो, जेवलिन और डिस्कस थ्रो के लिए समर्पित क्षेत्र, तथा खिलाड़ियों के लिए इंडोर ट्रेनिंग हॉल का निर्माण शामिल है। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Expressway: निर्माण लगभग पूरा, दिसंबर में ट्रायल रन, जनवरी 2026 में उद्घाटन की तैयारी

दूसरी बड़ी परियोजना शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज, रासना (मेरठ) में स्वीकृत की गई है। इसके लिए एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है, जिसके माध्यम से 400 मीटर का छह-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इस सुविधा से मेरठ के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

तीसरी परियोजना के अंतर्गत गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दभथुवा (मेरठ) के लिए 30 लाख रुपये की अनुशंसित राशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से दो कवर किए हुए कबड्डी ग्राउंड विकसित किए जाएंगे—एक कबड्डी मैट सहित और दूसरा नॉन-मैट ग्राउंड। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर और सुरक्षित प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि खेलोन्मुखी इन पहलों के साथ-साथ चौधरी जयंत सिंह 29 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed