Meerut: हस्तिनापुर में जम्बूदीप के पास बैठा दिखा तेंदुआ, धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग
मेरठ के हस्तिनापुर स्थित जम्बूदीप के पास देर रात तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ काफी देर तक मुख्य द्वार के पास बैठा रहा। गश्त कर रही पुलिस की पीआरवी ने भी उसे देखा। वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ की ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में गुरुवार देर रात जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल जम्बूदीप के समीप प्रथम निशा जी के पास तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि तेंदुआ काफी देर तक मुख्य द्वार के पास बैठा रहा। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की पीआरवी की नजर भी उस पर पड़ी। कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। उस समय पुलिस की पीआरवी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। प्रथम निशा जी के समीप मुख्य द्वार के बाहर पुलिसकर्मियों को तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों की नजर पड़ने के कुछ देर बाद तेंदुआ वहां से जंगल की ओर चला गया। घटना का वीडियो इंटरनेट माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा।
हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य से सटा होने के कारण इस क्षेत्र में तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी पहले भी सामने आती रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए का विचरण स्वाभाविक है। विभाग की ओर से वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग
जम्बूदीप और आसपास कई तीर्थ स्थल और मंदिर हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों और आबादी के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.