सब्सक्राइब करें

चुनाव परिणाम: जानें- भाजपा की जीत के पीछे का रहस्य, पीएम मोदी ने चुनाव में अपनाया था ये 'टोटका'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 May 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: Meerut rally successful for the resion BJP victory
पीएम मोदी - फोटो : self

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम लगभग तय हो चुका है। मतलब एक बार फिर से देश में मोदी सरकार आती दिख रही है। आइए आज हम आपको बीजेपी की जीत और मौदी मैजिक के पीछे का एक ऐसा रहस्य बताएंगे, जिसे जानकर आपको यकीन हो जाएगा कि वाकई ही पीएम मोदी का यह टोटका सही साबित हुआ। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-

Trending Videos
Lok Sabha Election Results 2019: Meerut rally successful for the resion BJP victory
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की भूमि से अपनी चुनावी रैली की शुरुआत की थी। खास बात यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनावी रैली की शुरुआत की थी। यही कारण था कि भाजपा मेरठ की क्रांतिधरा को लकी मान रही थी। जो बिल्कुल सही साबित हुआ है। 

पीएम मोदी ने रैली के दौरान जहां विपक्ष पर जमकर तंज कसे थे तो वहीं गन्ना बेल्ट पर जाटों को साधने की भी पूरी कोशिश की थी। उन्होंने अपनी पहली रैली शहीद अजय कुमार को श्रद्धांजलि और चौधरी चरणसिंह के गुणगान से शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: Meerut rally successful for the resion BJP victory
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

चौधरी चरणसिंह को नमन करते हुए पीएम सीधा खेतों और खलिहान तक पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह उन सपूतों में से एक थे जिन्होंने देश की राजनीति को खेत खलिहान पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया।

Lok Sabha Election Results 2019: Meerut rally successful for the resion BJP victory
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

पीएम मोदी ने मेरठ के मंच से किसान कार्ड भी खेला था। उन्होंने जाट समुदाय को साधने की कोशिश की जो पश्चिमी यूपी की सियासत को साधने में महत्वपूर्ण रोल रखते हैं। उन्होंने कहा था कि चौधरी चरणसिंह की आत्मा को बहुत दुख पहुंचता होगा कि जिन किसानों ने संघर्ष किया उन्हें सपा बसपा और कांग्रेस ने तबाह कर डाला। आपातकाल में रहते हुए इसी कांग्रेस ने उन्हें जेल में डाल दिया था और पीएम पद से हटाने की मांग भी इन्होंने ही की थी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: Meerut rally successful for the resion BJP victory
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिमी यूपी में काफी समर्थन प्राप्त हुआ था। उधर, अजित सिंह बागपत सीट से चुनाव हार गए थे और उनके बेटे जयंत चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed