सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loudspeakers started voluntarily from temple mosques in kairana in shamli

यूपी: इस जिले में कभी होता था हिंदू-मुस्लिम का पलायन, अब मंदिर-मस्जिदों से लाउडस्पीकरों का हो रहा पलायन

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Apr 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पूरे देश में पलायन के लिए बदनाम हुए उत्तर प्रदेश के कैरान में अब हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों का नहीं बल्कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों का पलायन शुरू हो गया है। यहां दोनों समुदाय के लोगों ने स्वेच्छा से मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने शुरू कर दिए है।

Loudspeakers started voluntarily from temple mosques in kairana in shamli
मंदिर-मस्जिदों से हटने लगे लाउडस्पीकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले का कैराना थाना क्षेत्र कभी हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों के पलायन के लिए देश भर की सुर्खियां बना था। लेकिन अब उसी कैराना से लोगों का नहीं बल्कि सर्वसम्मिति से धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकरों का पलायन हो रहा है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन और कोतवाली में हुई धर्म गुरुओं के साथ बैठक के बाद धार्मिक स्थलों से स्वेच्छा से लाउडस्पीकर हटाने से शुरू हो गए हैं। 

Trending Videos


बता दें कि हाल ही में ध्वनि प्रदूषण के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों से तेज आवाज के लाउडस्पीकर हटाने और छोटे लाउडस्पीकर से परिसर के अंदर ही आवाज सीमित रखने के आदेश दिए थे। जिसके चलते मंगलवार शाम को सीओ ने कोतवाली में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें: मवाना रोड पर 12 घंटे गरजे 10 बुलडोजर, 100 निर्माण किए ध्वस्त, ली 18 गांव की जमीन

बैठक संपन्न होने के बाद मंदिर और मस्जिद से स्वेच्छा से लाउडस्पीकर हटाए जाने शुरू हो गए। देर शाम बाजार बेगमपुरा स्थित छीपियों वाली मस्जिद और सिद्ध पीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में स्वेच्छा से लाउडस्पीकर हटा लिए गए। 

लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक  
कैराना में धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को लेकर सीओ बिजेंद्र भड़ाना ने कोतवाली में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्हें शासन और अदालत के निर्णय से अवगत कराया। कहा कि सभी को न्यायालय और शासन के आदेश का पालन करना चाहिए। 

लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हम आशा व्यक्त करते हैं सभी जिम्मेदार लोग है और न्यायालय की ध्वनि प्रदूषण संबंधी जारी गाइड लाइन का पालन करेंगे। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान व काफी संख्या में दोनों समुदाय के धर्म गुरु शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed