मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के गांव लालपुर में शनिवार तड़के सनसनीखेज वारदात हो गई। प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी खुद गोली मारकर जान दे दी। फॉरेंसिक टीम ने युवक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल से 3 सेकेंड का ऑडियो बरामद किया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
हत्या-आत्महत्या : चाची-भतीजे की अधूरी मोहब्बत ने चार बच्चों से छीना मां का प्यार, कलंकित हुए रिश्ते
- भावनपुर के लालपुर गांव में हुई सनसनीखेज वारदात, पहले दोनों ने जहर खाया
- रिश्ते में चाची-भतीजा थे युगल, महिला के हैं चार बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे गुड्डू (23) पुत्र अलीशेर का चार बच्चों की मां (38) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में चाची-भतीजा का रिश्ता था। शनिवार सुबह 5:30 बजे प्रेमी-युगल ने गांव के बाहर पथवारे में पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके कुछ देर बाद गुड्डू ने पिस्टल से प्रेमिका की छाती और हाथ में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर अपने माथे पर पिस्टल सटाकर गोली मार ली।
गोलियों की आवाज सुनकर गुड्डू के पिता अलीशेर और मां राहिल मौके पर पहुंचे। भयावह मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। इससे पहले भीड़ इकट्ठा होती अलीशेर ने घटनास्थल से उठाकर पिस्टल छुपा दी।
जानकारी लगते ही एसपी देहात केशव कुमार और एसएसपी अजय कुमार साहनी भी मौके पर पहुंच गए। ऑडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रिश्ते को भी किया कलंकित
भावनपुर में प्रेमी युगल ने पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। बताया है कि युवक व महिला के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। दोनों की उम्र में भी काफी अंतर था। बताया है कि गुड्डू की उम्र 23 साल थी और महिला की उम्र 38 साल थी।
हालांकि दोनों सगे चाची-भतीजे नहीं थे। लेकिन परिवार के रिश्तो में दोनों का नाता है। चाची-भतीजे के इस प्रेम ने बच्चों से उनकी मां का प्यार छीन लिया। महिला के चारों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया है कि बड़ी बेटी 16 साल की और सबसे छोटा बच्चा 2 साल का है।
तीन घंटे बाद पुलिस ने बरामद की पिस्टल
सुसाइड नोट और तीन सेकंड के ऑडियो से स्पष्ट हो गया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्होंने खुद ही जान दी है। लेकिन घटनास्थल पर पिस्टल ने मिलने को लेकर कई सवाल उठे। पुलिस ने गुड्डू के पिता अलीशेर सहित चार लोग हिरासत में लिए।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अलीशेर ने मौके से पिस्टल उठाकर छुपाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अलीशेर की निशानदेही पर घटनास्थल से चंद कदम की दूरी से पिस्टल बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया और उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।