Meerut: हाईवे पर लगा 20 किमी लंबा जाम, शादियों की धूम के बीच घंटों तक फंसे रहे हजारों वाहन, इंतजाम फेल
मेरठ में हाईवे-58 पर हजारों राहगीरों ने 20 किलोमीटर जाम का झाम झेला। इस दौरान पुलिस व्यवस्था फेल नजर आई। लगभग कई घंटों तक राहगीर जाम में फंसे रहे। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली- देहरादून हाईवे पर रविवार को हजारों राहगीरों को जाम का जाम झेलना पड़ा। लगभग तीन घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम की गिरफ्त में रहा। प्रत्येक शनिवार- रविवार को हाईवे पर वाहनों की संख्या दोगुना हो जाती है। बावजूद इसके पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आई। कंकरखेड़ा के चार मुख्य चौराहे पूरी तरह जाम से त्रस्त नजर आए। वाहन निकालने को लेकर राहगीर आपस में लड़ते नजर आए। बामुश्किल जाम खुलवा कर पुलिस ने राहगीरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।
सिवाया टोल प्लाजा से लेकर परतापुर तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी है। इस दौरान हाईवे जगह-जगह जाम की गिरफ्त में दिखाई दिया। वहीं कंकरखेड़ा का जिटोली कट, खिर्वा फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर व डाबका कट पूरी तरह जाम के काबू में रहे।
आलम यह हो गया कि घंटों वाहनों के पहिए पूरी तरह जाम रहे। रविवार को दिल्ली एनसीआर के लोग उत्तराखंड की वादियों में घूम कर वापस घर जा रहे है। जिसे आम दिन के मुकाबले वीकेंड पर हाईवे पर वाहनों की संख्या दोगुनी हो जाती है। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: गर्मी की मार, मार्च में पारा पहुंचेगा 40 के पार, बाइक न मिलने पर बिफरा दूल्हा, मारपीट
दरअसल, हाईवे पर कई शादियों के मंडप हैं। शादियों के मंडप में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे शादी में शामिल होने आए लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। वही हाईवे पर कई शराब के ठेके हैं। लोग शराब खरीदकर हाईवे किनारे ही वाहन खड़े कर पीते हैं।
दूसरी तरफ हाईवे पर जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। अवैध कट से दोपहिया वाहन सवार लोग सड़क पार करते हैं। जिससे हाईवे पर जाम लगता है। बावजूद इसके एनएचएआई के अधिकारी अवैध कट को बंद नहीं कर रहे हैं।
जाम के दौरान राहगीरों ने आसपास की कॉलोनियों से निकलने का प्रयास किया। मगर कुछ देर बाद वहां भी जाम की स्थिति बन गई। वाहन निकालने को लेकर राहगीरों की आपस में कहासुनी हुई। अन्य राहगीरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। जाम की स्थिति यह थी कि दो पहिया वाहन सवार को भी जगह नहीं मिल पा रही थी।
कई जगह पर राहगीरों ने जाम खुलवाने के लिए खुद ही मोर्चा संभाला। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि जाम की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने जाम खुलवा कर राहगीरों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।