फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: B.Tech and MSc Candidates Attend Interview for House Tax Bill Distribution Job in Meerut

Meerut: गृहकर बिल वितरण की नौकरी के लिए बीटेक और एमएससी युवा भी साक्षात्कार में पहुंचे

Thu, 30 Oct 2025 11:31 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Oct 2025 11:31 AM IST
सार

मेरठ नगर निगम में डोर-टू-डोर गृहकर बिल वितरण के लिए बुधवार को 26 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। बीटेक और एमएससी की पढ़ाई कर चुके युवा भी इस नौकरी के लिए पहुंचे। पार्षदों ने स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग की।

विज्ञापन
Meerut: B.Tech and MSc Candidates Attend Interview for House Tax Bill Distribution Job in Meerut
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नगर निगम में डोर-टू-डोर गृहकर बिल वितरण के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार बुधवार को घंटाघर स्थित टाउन हॉल में आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 26 युवाओं ने इंटरव्यू दिया। इन युवाओं की क्वालिफिकेशन देखी तो अधिकारी भी हैरान रह गए।

विज्ञापन


बीटेक और एमएससी युवा भी लाइन में
साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों में कई होनहार युवा भी थे जिन्होंने बीटेक और एमएससी की पढ़ाई की है। उन्हें इस अस्थायी नौकरी के लिए आते देख साक्षात्कार लेने वाले अधिकारी भी हैरान नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट विवाद: कार्रवाई के बाद अब राहत की तैयारी, दुकानदारों को ‘बाजार स्ट्रीट’ मान्यता देने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी
मेरठ के अलावा एटा, मैनपुरी, प्रयागराज, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद से भी युवा इंटरव्यू देने पहुंचे। इनमें से केवल आठ युवा ही स्थानीय थे। सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के बाद ये सभी साक्षात्कार में शामिल हुए।

90 अस्थायी कर्मियों की होगी नियुक्ति
अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि गृहकर बिल वितरण के लिए 90 अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी और बिजली तकनीशियन के पदों के लिए भी आवेदन आए हैं।

स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता की मांग
साक्षात्कार के दौरान भाजपा पार्षद संजय सैनी और रचित गुलाठी भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दूरदराज से आए युवाओं के मुकाबले स्थानीय युवाओं को नौकरी दी जानी चाहिए, क्योंकि उन्हें वार्ड और क्षेत्र की बेहतर जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed