Meerut: दंपती हत्याकांड में चार साल बाद फैसला, समीर को उम्रकैद, अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में वर्ष 2021 के चर्चित दंपति हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपी समीर को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित सिटी कॉलोनी में वर्ष 2021 में हुए चर्चित दंपति हत्याकांड में सोमवार को न्यायालय ने आरोपी समीर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला सुनाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
शनिवार को दोषी ठहराया गया था आरोपी
इस मामले में न्यायालय ने गत शनिवार को समीर को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद सोमवार को न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के कारोबारी के नैनीताल स्थित रिजॉर्ट पर छापा, बिना अनुमति चल रही थी पार्टी, महिलाओं पर उड़ रहे थे नोट
एकतरफा प्रेम में की थी दंपति की हत्या
अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2021 में समीर ने एकतरफा प्रेम के चलते जाविदा और उसके पति आबाद की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
फैसले के बाद जेल भेजा गया आरोपी
न्यायालय का फैसला आने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर समीर को अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। इस चर्चित मामले में सजा सुनाए जाने के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया।