सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Grandsons Kill Grandfather Over 20 Bighas of Land, Shot Him Before Stabbing to Death in Meerut

Meerut: चौपाल पर बैठे दादा को दी खौफनाक मौत, पहले मारी गोली फिर चाकू से गोदकर की हत्या, दो पोते फरार

Fri, 26 Jun 2026 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Jun 2026 01:49 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के करनावल कस्बे में 20 बीघा जमीन के विवाद में दो पौत्रों ने अपने 82 वर्षीय दादा की पहले गोली मारकर और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Grandsons Kill Grandfather Over 20 Bighas of Land, Shot Him Before Stabbing to Death in Meerut
बुजुर्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले के सरूरपुर क्षेत्र के करनावल कस्बे में जमीन के विवाद ने रिश्तों को इस कदर शर्मसार कर दिया कि दो पौत्रों ने अपने ही 82 वर्षीय दादा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों ने पहले चौपाल पर बैठे दादा के सीने में गोली मारी और फिर चाकू से कई वार कर उनकी जान ले ली। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनकी तलाश में कई दल लगातार दबिश दे रहे हैं।

विज्ञापन


चौपाल पर बैठे थे, तभी हमला बोल दिया
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद विजयपाल गांव की चौपाल पर पहुंचे थे। वहां वह दो ग्रामीणों के साथ बैठकर हुक्का पी रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे विजयपाल के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और साथ बैठे लोग जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली लगने के बाद विजयपाल जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्होंने चाकू से लगातार कई वार किए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक दोनों आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से खुला राज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक साक्ष्य दल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे चित्रांकन यंत्रों की रिकॉर्डिंग की जांच में दोनों आरोपियों की पहचान मृतक के पौत्र निक्की और सागर के रूप में हुई। मृतक के पौत्र भानू की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

20 बीघा जमीन के लालच में रची गई साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि विजयपाल के पास कुल 80 बीघा कृषि भूमि थी। उन्होंने संपत्ति का बंटवारा करते हुए तीन हिस्से अपने बेटों के परिवारों को दे दिए थे, जबकि 20 बीघा जमीन अपने भरण-पोषण के लिए अपने पास रखी थी।

करीब एक वर्ष पहले घरेलू विवाद के बाद विजयपाल अपने दिवंगत बेटे के परिवार के साथ रहने लगे थे। चर्चा थी कि वह अपने हिस्से की बची 20 बीघा जमीन भी उसी परिवार के नाम करने की तैयारी में थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते दोनों पौत्रों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed