सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man Caught Performing Tantric Ritual Near Funeral Pyre, Handed Over to Police

Meerut: शव का अंतिम संस्कार कर घर लौटे परिजन, वापस गए तो चिता के पास बैठे शख्स को देख खोया आपा, किया ये काम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut Crime News: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार के बाद चिता के पास तंत्र-क्रिया करते एक व्यक्ति को परिजनों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Meerut: Man Caught Performing Tantric Ritual Near Funeral Pyre, Handed Over to Police
चिता के पास बैठा था अंजान शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति श्मशान घाट में चिता के पास बैठकर कथित तंत्र-क्रिया करता हुआ पकड़ा गया। मृतक के परिजनों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

Trending Videos


अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट में लौटा परिवार
घटना 4 मार्च की बताई जा रही है। इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी गोपाल (58) की आकस्मिक मौत हो गई थी। परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए अछरोंडा स्थित श्मशान घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन वापस घर लौट गए थे। कुछ देर बाद जब परिवार के कुछ सदस्य दोबारा श्मशान घाट पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति चिता के पास बैठकर अजीबोगरीब हरकतें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: रैपिड के इस स्टेशन पर ऑटो चालकों की गुंडागर्दी, सवारी बैठाने पर रोडवेज इलेक्ट्रिक बस कंडक्टर को पीटा 

मानव कंकाल के साथ कर रहा था तंत्र-क्रिया
मृतक के बेटे कपिल के अनुसार आरोपी व्यक्ति चिता के पास बैठकर मानव कंकालों के साथ कथित तंत्र-क्रिया कर रहा था। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
पुलिस का कहना है कि आरोपी आखिर किस मंशा से तंत्र-क्रिया कर रहा था, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed