फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद अजय की तरह दिलेर हैं डिंपल, पति को वतन पर किया कुर्बान, भाई भी है सेना में जवान 

Wed, 20 Feb 2019 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Feb 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut Martyr ajay wife brother is in indian army, has been sacrificed her husband for the country
martyr ajay kumar wife

अजय की शहादत सिर्फ वीरपाल सिंह के परिवार के लिए ही क्षति नहीं है। प्रियंका का परिवार भी पूरी तरह टूट गया है। प्रियंका के पिता, मां, भाई और बहन सदमे में हैं कि ये क्या हो गया। मंगलवार को बेटी की हालत देखकर पिता सेवाराम बेहाल हो गए। फफकते हुए कहने लगे कि बेटी का पति तो कुर्बान हो गया... इसका तो भाई भी जम्मू के अखनूर में तैनात है। 


 
Meerut Martyr ajay wife brother is in indian army, has been sacrificed her husband for the country
martyr ajay kumar

मुरादनगर के सलेमाबाद निवासी सेवाराम गाजियाबाद में होमगार्ड हैं। उनके चार बच्चों में प्रियंका सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटे दो भाई दीपक और तरुण हैं। एक बहन है अंतिम। सेवाराम बताते हैं कि 11 मार्च 2015 को प्रियंका की अजय से शादी हुई। तभी अजय ने छोटे साले तरुण से भी सेना में भर्ती होने के लिए कहा। उसको भर्ती के बारे में जानकारी दी और तैयारी करने को कहा। इसी कि चलते तरुण सेना में भर्ती हुआ।

 

Meerut Martyr ajay wife brother is in indian army, has been sacrificed her husband for the country
martyr ajay kumar

हाल ही में जबलपुर से ट्रेनिंग करने के बाद उनकी तैनाती कुछ दिन मेरठ में रहने के बाद जम्मू के अखनूर में है। तरुण सेना की 8 ग्रेनेडियर में हैं। सेवाराम बताते हैं कि कश्मीर के हालात के बारे में वे खूब जानते थे। ऐसे में रोजाना वे दामाद अजय और बेटे तरुण से सुबह-शाम बात करते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Martyr ajay wife brother is in indian army, has been sacrificed her husband for the country
martyr ajay kumar

रविवार रात को भी आठ बजे अजय से बात हुई तो उसने बताया कि पापा, सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने वालों को ढूंढ रहे हैं। रातभर सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन कुछ नहीं मिला है। आज जरूर कुछ करके रहेंगे। भर्राए गले से बताते हैं कि दामाद तो शहीद हो ही गए, लेकिन बेटी को जिंदगी भर का गम मिल गया। ऐसे ही सरकारें हाथ बांधे रहीं तो फिर क्या होगा।


 
विज्ञापन
Meerut Martyr ajay wife brother is in indian army, has been sacrificed her husband for the country
martyr ajay kumar

एक बार तो आ जा मेरे लाल, बेटी का क्या होगा
प्रियंका की मां धर्मवीरी अजय की मां कमलेश से लिपटकर रोने लगी। सुबकते हुए बस इतना ही कहा कि एक बार तो अपने लाल से कह दो वापस आ जाए। मेरी बेटी का क्या होगा। उसके बच्चे का क्या होगा। दामाद के पार्थिव शरीर को देखकर ससुर सेवाराम और उनकी पत्नी धर्मवीरी फफकने लग गए। पूरा मंजर देखकर हर कोई रो पड़ा। कहीं मां अपने बेटे को याद करके रो रही थी तो कहीं पर महिलाएं बेसुध बहन और पत्नी को संभाल रहीं थीं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed