फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Scooter rider falls after collision with roadways bus; wheels run over and crush his head

Meerut: रोडवेज बस की टक्कर से गिरा स्कूटी सवार, सिर को कुचलते हुए निकल गए पहिये, हंगामा होने पर भाग गया चालक

Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
सार

मुजफ्फरगर के छपार निवासी प्रेम कुमार मेरठ में काम करते थे। किसी काम से स्कूटी से जा रहे थे, रेलवे रोड पर हादसा हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Meerut: Scooter rider falls after collision with roadways bus; wheels run over and crush his head
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार मुजफ्फरनगर के छपार निवासी प्रेम कुमार (45) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई स्कूटी सड़क पर गिर गई और बस का पिछला हिस्सा प्रेम के सिर के ऊपर से गुजर गया, हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना व गांव छपार निवासी प्रेम कुमार रेलवे रोड पर प्रतीक नंदा के यहां काम करते थे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूटी से किसी काम के लिए भैसाली बस अड्डे की ओर जा रहे थे। मनसाबिया कॉलेज के पास पहुंचते ही फुटबॉल चौराहे की ओर से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रेम कुमार स्कूटी समेत सड़क पर जा गिरे। इसके बाद चालक बस को लेकर आगे बढ़ गया। बस का पिछले टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो चालक बस से उतरकर मौके से भाग गया। हादसे के बाद दिल्ली रोड पर जाम लग गया। सूचना पर रेलवे रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

ये भी देखें...
Baghpat: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार ईंट भट्ठा कारोबारी की मौत, ऊपर से उतर गए पहिये; बेटा घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed