Meerut: छात्रा हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी का भाई अंकित चौधरी गिरफ्तार, साक्ष्य छिपाने का आरोप
मेरठ छात्रा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई और पीएसी सिपाही अंकित चौधरी को साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जबकि मामले की जांच आगे भी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चर्चित छात्रा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित पीएसी में सिपाही है और उसकी तैनाती मुरादाबाद में थी। पुलिस ने उसे साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।
पीएसी सिपाही को पहले किया गया था निलंबित
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान पीएसी विभाग को पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अंकित चौधरी को निलंबित कर दिया गया था। छात्रा के परिजन लगातार उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब पुलिस ने उसे साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
यह भी पढ़ें: UP: उमर खालिद और खालिद सैफी के साथ पुलिस को हाथ लगीं आरोपी की तस्वीरें, संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू
परीक्षा देने निकली छात्रा का हुआ था अपहरण
टीपीनगर थाना क्षेत्र की बीए की छात्रा 15 मई की सुबह स्नातक की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। पुलिस के अनुसार रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश चौधरी छात्रा को अपने साथ उकसिया गांव ले गया।
पुलिस का आरोप है कि वहां ईख के खेत में आरोपी ने छात्रा पर विवाह का दबाव बनाया। छात्रा के इनकार करने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।
इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा साक्ष्य छिपाने के आरोप में खेत मालिक आदेश और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं छात्रा के परिजनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अंकित चौधरी और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
धरना, लाठीचार्ज और विवाद भी बना चर्चा का विषय
इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और विभिन्न संगठनों ने कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। इसी घटनाक्रम के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय द्वारा एक अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ, जिसके बाद मामला काफी चर्चा में रहा।