Meerut: कैंपस में छात्रा की मौत पर भड़के छात्र, विश्वविद्यालय में तोड़फोड़-हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मेरठ के विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। छात्रों ने बेहतर मेडिकल और सुरक्षा सुविधाओं की मांग उठाई।
विस्तार
मेरठ में विश्वविद्यालय की छात्रा की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कैंपस में हंगामा और तोड़फोड़
छात्रा की मौत के अगले दिन छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिक्योरिटी ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और गमले तोड़े गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल है।
यह भी पढ़ें:कैंपस होस्टल में आत्महत्या: पुलिस ने कमरा किया सील, दो बहनों के साथ रहती थी प्रिया, पहेली बनी मौत की वजह
मेडिकल सुविधाओं को लेकर उठी मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कैंपस में न तो 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा है और न ही स्थायी डॉक्टर उपलब्ध है। छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय में 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था हो। कैंपस में स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। आपातकालीन मेडिकल सिस्टम को बेहतर किया जाए। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि छात्र काफी देर तक आक्रोशित रहे, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि छात्रा का शव एक दिन पहले हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार सूरजकुंड पर किया गया।