सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Students shine in UP Board results, Adeeba tops High School and Vanshika Upadhyay tops Intermediate

UP Board Result: मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे, 10वीं में अदीबा और इंटर में वंशिका उपाध्याय बनीं जिला टॉपर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 10th-12th Result: मेरठ में हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना की छात्रा अदीबा ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया।

Meerut: Students shine in UP Board results, Adeeba tops High School and Vanshika Upadhyay tops Intermediate
अदीबा. वंशिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेरठ जिले में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल में अदीबा और इंटरमीडिएट में वंशिका उपाध्याय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों के घरों और स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया।

Trending Videos

हाईस्कूल: अदीबा ने किया जिला टॉप, बेटियों का दबदबा
हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना की छात्रा अदीबा ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। जहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र दक्ष 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

तीसरे स्थान पर SDHT SVM इंटर कॉलेज, गंगानगर की छात्रा तृप्ति रहीं, जिन्होंने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के आयुष ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। एमजीएस इंटर कॉलेज, अरनावली के याकुल 94.33 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे।

जिले की टॉप-10 सूची में तानिया सिंह, आर्यन, कीर्ति, चीनू, अनन्या मित्रा, दिव्या सेठी, किशंक, मान्विया और नेत्रा ने भी स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Students shine in UP Board results, Adeeba tops High School and Vanshika Upadhyay tops Intermediate
रिजल्ट देखकर झूमी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट: वंशिका उपाध्याय बनीं जनपद की शान
इंटरमीडिएट परीक्षा में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की छात्रा वंशिका उपाध्याय ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज, किठौर की ज़मरुद 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। SDHT SVM इंटर कॉलेज, गंगानगर की सपना ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की पायल 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और किंजल 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। 

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में आंचल, निकिता रानी, दिव्यांशी शर्मा, मेहशर, हर्ष, सोफिया और अमन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला मेरिट में स्थान बनाया।

गंगानगर के SDHT SVM इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में गंगानगर स्थित SDHT SVM इंटर कॉलेज का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल की जिला मेरिट सूची में इस विद्यालय के चार छात्रों ने और इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में छह छात्रों ने स्थान बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed