सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result 2026: Meerut Adeeba Bushra tops High School, Vanshika Upadhyay secures first rank in 12th

UP Board 10th 12th Result: मेरठ की बेटियों का जलवा, हाईस्कूल में अदीबा और इंटर में वंशिका उपाध्याय बनीं टॉपर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board Result 2026 जारी कर दिया गया है। 52 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in और DigiLocker पर देख सकते हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

UP Board Result 2026: Meerut Adeeba Bushra tops High School, Vanshika Upadhyay secures first rank in 12th
छात्रा अदीबा, स्कूल में रिजल्ट देखती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।
Trending Videos


छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट उपलब्ध कराया गया है। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर परिणाम दर्ज कराया है। परिणाम जारी होते ही प्रदेश भर के छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मेरठ के टॉपर
यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा परिणाम में मेरठ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में अदीबा ने 600 में से 574 अंक (95.67%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वह एसटी जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना की छात्रा हैं।

दूसरे स्थान पर दक्ष रहे, जिन्होंने 573 अंक (95.50%) प्राप्त किए। वह जाहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
तीसरे स्थान पर तृप्ति ने 569 अंक (94.83%) हासिल कर मेरठ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर की छात्रा हैं।

टॉप-10 में शामिल छात्र
1. अदीबा – 574 अंक (95.67%) – एसटी जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना
2. दक्ष – 573 अंक (95.50%) – जाहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज
3. तृप्ति – 569 अंक (94.83%) – एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर
4. आयुष – 568 अंक (94.67%) – एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर
5. याकुल – 566 अंक (94.33%) – जीजी इंटर कॉलेज, अरणावली
6. तनिया सिंह – 565 अंक (94.17%) – एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर
7. आर्यन – 564 अंक (94.00%) – एसटी चार्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना
7. कीर्ति – 564 अंक (94.00%) – एसएस इंटर कॉलेज, रिठानी
7. चेतना – 564 अंक (94.00%) – डीएम पब्लिक हाई स्कूल, मवाना
8. अनन्या मित्रा – 563 अंक (93.83%) – सरस्वती वीएचएस मकबरा

रिजल्ट आने के बाद छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। स्कूलों में भी छात्रों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

 

UP Board Result 2026: Meerut Adeeba Bushra tops High School, Vanshika Upadhyay secures first rank in 12th
बोर्ड ऑफिस में रिजल्ट की जानकारी देते बोर्ड सचिव ज्योति प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
भविष्य के लिए उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
DigiLocker पर भी उपलब्ध है परिणाम

यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए DigiLocker प्लेटफॉर्म पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है। छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
 

UP Board Result 2026: Meerut Adeeba Bushra tops High School, Vanshika Upadhyay secures first rank in 12th
वंश सैनी, मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर: वंश सैनी ने दसवीं में किया जिला टॉप, 96.83 फीसदी अंक हासिल किए
यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के नतीजों में कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में भी उन्नीसवां स्थान प्राप्त किया।

वंश सैनी ने कुल 600 अंकों में से 581 अंक प्राप्त कर 96.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश स्तर पर भी सराही गई, जहां वे उन्नीसवें स्थान पर रहे।

वंश शहर के पंचमुखी मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम सुनील सैनी और माता का नाम मुनेश सैनी है। वंश की इस सफलता से उनके परिवार, कॉलेज और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed