सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Tragic accident in Dadri, man and woman died, family members kept shouting,

Meerut: दादरी में दर्दनाक हादसा, महिला-पुरुष की मौत, चिल्लाती रही परिजन, 'भइया जल्दी अस्पताल ले चलो'

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Feb 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

दौराला क्षेत्र के दादरी गांव के पास कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक वाहन ने टक्कर मारकर दोनों को कुचल दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। मृतक मुजफ्फरनगर जिले के खतौली निवासी हैं। 

Meerut: Tragic accident in Dadri, man and woman died, family members kept shouting,
हरिओम और सरला की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव के पास रविवार सुबह दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे खतौली निवासी महिला और पुरुष को कुचल दिया। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Trending Videos

 

Meerut: Tragic accident in Dadri, man and woman died, family members kept shouting,
शवों के पास खड़ी रोती-बिलखती परिजन। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक खतौली से नगली तीर्थ की ओर पैदल जा रहे दो परिवारों का हिस्सा थे। सुबह के समय जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली दौराला के सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के खतौली स्थित शिवपुरी निवासी सरला (58) पत्नी राजेंद्र और हरिओम टंडन (55) के रूप में हुई। तीनों लोग पूर्णिमा के दिन परिक्रमा करने के लिए नगली तीर्थ जा रहे थे। पुलिस दोनों मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए भी पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। 
 

सड़कों पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं पर स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed