पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Update: Monsoon Delay Intensifies Heat in Meerut, No Relief Expected for Two More Days

Meerut Weather Update: मानसून की रफ्तार सुस्त, गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, बारिश के लिए अभी दो दिन और इंतजार

Mon, 29 Jun 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jun 2026 10:45 AM IST
सार

मेरठ में मानसून की धीमी रफ्तार से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन राहत के आसार नहीं हैं, जबकि बारिश में देरी से खरीफ फसलों की बुवाई भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Meerut Weather Update: Monsoon Delay Intensifies Heat in Meerut, No Relief Expected for Two More Days
मेरठ में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून का अंतिम सप्ताह समाप्त होने को है, लेकिन मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की सुस्त चाल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मानसून के सक्रिय होने के बाद ही अच्छी बारिश और तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

विज्ञापन


तेज धूप और उमस से लोग परेशान
सुबह से ही तेज धूप का असर शुरू हो जाता है और दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लोग सुबह और शाम के समय ही जरूरी काम निपटा रहे हैं। रात में भी उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही। बढ़ती बिजली खपत के चलते कई इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 50 किलो गेहूं के बोरे में दो किलो पानी, हर माह 45 लाख रुपये तक का नुकसान, 40 से अधिक डीलरों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ फसलों पर पड़ने लगा असर
बारिश में देरी का असर कृषि क्षेत्र पर भी साफ दिखाई देने लगा है। धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने बुवाई कर दी है, उन्हें खेतों में नमी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। वहीं, कई किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि समय पर बुवाई पूरी की जा सके।

दो दिन बाद बदल सकता है मौसम
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि अगले दो दिनों के बाद मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसके बाद क्षेत्र में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed