पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck hits three friends on a bike in Meerut two killed

यूपी में बड़ा हादसा: ओवरटेक बना काल, बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत; एक गंभीर

Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Jun 2026 11:08 PM IST
सार

हादसे में दानिश और फरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, राहगीरों ने हादसा होते ही तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रोहटा पहुंचाया। 

विज्ञापन
Truck hits three friends on a bike in Meerut two killed
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर रविवार देर शाम पूठ गंग नहर के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

ये तीन थे बाइक पर सवार
जानकारी के अनुसार, हिमांशु पुत्र श्रीराम, दानिश पुत्र पन्ने और फरमान पुत्र सहाबुद्दीन निवासी थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ एक ही बाइक पर सवार होकर पुट से भोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु को किया रेफर
हादसे में दानिश और फरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, राहगीरों ने हादसा होते ही तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रोहटा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दानिश और फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर की तलाश में पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही रोहटा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed