फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No action taken on complaints regarding Saroorpur CHC

Meerut News: सरूरपुर सीएचसी की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं

Sun, 12 Jul 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
No action taken on complaints regarding Saroorpur CHC
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने सरूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य विभाग ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो संगठन मेरठ स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

मनोज त्यागी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना के उपचार में कथित लापरवाही के मामले में संबंधित चिकित्सक डॉ. दीपक के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरूरपुर सीएचसी से संचालित 108 एंबुलेंस के चालक के खिलाफ महिलाओं और मरीजों के साथ कथित अभद्र व्यवहार की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed