सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD gears up for Meerut District Panchayat elections, five candidates shortlisted for each seat

मेरठ जिला पंचायत चुनाव: RLD अकेले मैदान में, हर सीट पर पांच-पांच उम्मीदवार, जल्द घोषित होंगे नाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Oct 2025 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी अकेले मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी ने हर सीट पर पांच-पांच संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। आरएलडी का दावा है कि इस बार वह मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

 

RLD gears up for Meerut District Panchayat elections, five candidates shortlisted for each seat
रालोद पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ। जिला पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी ने यह स्पष्ट किया है कि वह इस बार किसी गठबंधन के बिना अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। आरएलडी के संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक सीट पर पांच-पांच संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार की गई है।

Trending Videos

 

मेरठ में पार्टी के मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा के मुताबिक, पार्टी हाईकमान जल्द ही फाइनल सूची घोषित कर सकती है।  उनका कहना है कि जयंत चौधरी जो निर्णय लेते हैं वह सही होता है। कार्यकर्ता और स्थानीय नेता पूरी ताकत से चुनाव प्रचार की तैयारी में जुट चुके हैं। वहीं, पार्टी का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पुरानी पकड़ को और मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने बताया कि आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की रणनीति साफ है। इस बार पंचायत स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करना और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना। हम चुनाव जीतेंगे, हमारी गांवों तक पकड़ है, लोग आरएलडी को पसंद करते हैं। टिकट के लिए उम्मीदवारों की लंबी लाईन है। आठ अक्तूबर को हमारा एक बड़ा सदस्यता सम्मेलन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय नया नहीं है। हर पार्टी का बुनियादी ढांचा तैयार होता है। हर पार्टी अपने कार्यकर्ता पैदा करती है। पहले भी अलग अलग चुनाव होते रहे हैं। कार्यकर्ता मायूस न हों इसलिए अलग चुनाव लड़ फैसला लिया गया है। किसानों को जोड़ने के लिए जयंत चौधरी व उनके पार्टी कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed