सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohit wins 1500m race, Aryan wins 100m race

Meerut News: 1500 मीटर दौड़ में रोहित, 100 मीटर में आर्यन विजेता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Rohit wins 1500m race, Aryan wins 100m race
विज्ञापन
- खेल विभाग की ओर से आयोजित कराई गई एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल कार्यालय की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष वर्ग में स्पर्धाएं हुईं। इसमें लंबी कूद में गौरव, 1500 मीटर दौड़ में रोहित और 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में आर्यन ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में गौरव ने लंबी कूद में 5.80 मीटर की दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर तरनजीत, तीसरे स्थान पर विशाल रहे। ट्रिपल जंप में शोमेन ने 12.29 मीटर की दूरी तय का पहला स्थान पाया। आशीष दूसरे व सत्यम तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में राजीव 22.83 सेकंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर करन, तीसरे स्थान पर अरिहंत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में अभिषेक 2 मिनट 17.10 सेकंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे पर विशाल व तीसरे स्थान पर प्रियांक रहे। 1500 मीटर दौड़ में 4 मिनट 34.4 सेकंड का समय लेकर रोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निशांत व तीसरे स्थान पर अभिषेक रहे। 100 मीटर दौड़ में आर्यन 11.22 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। अरिहंत ने दूसरा व सागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने पहला, ध्रुव ने दूसरा, अनिकेत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में अंश ने पहला, परमीत ने दूसरा और विधान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दस हजार मीटर रेस वॉक में 49 मिनट 13.01 सेकंड का समय लेकर शिवम पहले, मैक्स दूसरे, सूरज तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में अनस ने पहला, आर्यन ने दूसरा, तुषार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में रामानंद ने 1.95 मीटर ऊंची कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशु ने दूसरा व अभय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में प्रतीक शर्मा ने 38.18 मीटर की दूरी तय कर पहला, आदित्य ने दूसरा व देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को महिला वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed