फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Heavy Rain Triggers Flood-Like Situation in Saharanpur, Several Villages Cut Off

Saharanpur: मूसलाधार बारिश से बरसाती नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी

Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM IST
सार

सहारनपुर के घाड़ क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बरसाती नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने लोगों से नदियों के पास न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
Saharanpur: Heavy Rain Triggers Flood-Like Situation in Saharanpur, Several Villages Cut Off
बारिश में नदियां उफान पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के घाड़ क्षेत्र में गुरुवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बरसाती नदियां उफान पर आ गई हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को बरसाती नदियों से दूर रहने की सलाह दी है, जबकि सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फिलहाल वापस लौटाया जा रहा है।

विज्ञापन

बरसाती नदियों में उफान, गांवों का संपर्क टूटा
शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे से शुरू हुई तेज बारिश लगातार जारी रही। इसके चलते शाकंभरी नदी सहित घाड़ क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी-नालों में तेज बहाव आने से कई संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

विज्ञापन


हिंदूवाला और डाड़ल समेत कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया। ग्रामीण गांवों में ही फंस गए हैं और दूध, सब्जी तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने में भी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट पर हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच हिरासत में लिए

बाइक सवार बहा, ग्रामीणों ने बचाई जान
गांव जैतपुर कला के पास सहंस्रा नदी के रपटे पर तेज बहाव के बीच एक मोटरसाइकिल सवार पानी में बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से बरसाती नदियों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। संवेदनशील स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी जारी है।

श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी, प्रशासन सतर्क
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। फिलहाल मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को वापस भेजा जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

खेतों और आम के बागों में भरा पानी
लगातार वर्षा से घाड़ क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। खेतों और आम के बागों में पानी भरने से किसानों और बाग मालिकों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मक्का, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा लाभदायक मानी जा रही है, लेकिन अत्यधिक जलभराव से फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed