सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Bhim Army Chief Chandra Shekhar said I will file a defamation case in tweet case

विवादित ट्वीट पर ट्रोल हुए चंद्रशेखर, बोले- दर्ज कराऊंगा मानहानि का मुकदमा, दी ये सफाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Jun 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Bhim Army Chief Chandra Shekhar said I will file a defamation case in tweet case
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अचानक बृहस्पतिवार की शाम ट्विटर पर वायरल हुए विवादित ट्वीट को लेकर भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि साजिश के तहत उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके लिए महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। वे खुद दोषी को सजा दिलाने के लिए सहयोग करेंगे।

Trending Videos


बृहस्पतिवार की शाम एक महिला द्वारा चंद्रशेखर आजाद के ट्विटर अकाउंट से एक सितंबर 2018 को किए गए विवादित ट्वीट के स्क्रीन शाट को ट्विटर पर शेयर किया था। इसके बाद भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर विवादित ट्वीट पर ट्रोल हो गए। शुक्रवार की शाम चंद्रशेखर ने इस पूरे प्रकरण पर कहा कि ये सभी ट्वीट उस वक्त के हैं जब वे दलित आंदोलन के चलते आठ जून 2017 से 14 सितंबर 2018 तक जेल में बंद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में शिवालिक के जंगल से मिला 50 लाख साल पुराना हाथी का जीवाश्म

उन्होंने बताया कि पूर्व में इस अकाउंट को भीम आर्मी का एक समर्थक चलाता था, जिससे उन्होंने पांच नवंबर 2018 को ले लिया था। उन्होंने कहा कि वे आंबेडकरवादी हैं। उनके लिए महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च है। चंद्रशेखर ने कहा कि विवादित ट्वीट करने वाले के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed