{"_id":"69d7bb1a971cc2072b08d5f7","slug":"sardhana-bar-association-newly-appointed-executive-committee-takes-oath-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111930-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना बार एसोसिएशन: नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना बार एसोसिएशन: नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की
विज्ञापन
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ। संवाद
विज्ञापन
- जिला जज की उपस्थिति में हुआ सरधना बार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष आरिफ अली और महामंत्री संजीव पंवार सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्य अतिथि जिला जज संजीव पांडे का बुके देकर स्वागत किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम त्यागी और महामंत्री मोहित शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री को शपथ दिलाई। तत्पश्चात पूरी कार्यकारिणी को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की उम्मीद जताई। अध्यक्ष आरिफ अली और महामंत्री संजीव पंवार ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। संचालन सोहित त्यागी ने किया।
इस मौके पर यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, विश्वेश कौशिक, अशोक गोयल, जितेंद्र पांचाल, कुलदीप शर्मा, सुनील उपाध्याय, डॉ. रवींद्र सिंह, शिरीन फ्रांसिस, पोयम चंदेल, शबाना मलिक, सुशील कुमार, प्रशांत त्यागी, चंद्रकेतु त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos