{"_id":"6ab53091b7c62eb25f0dfb1f","slug":"seth-bk-maheshwari-girls-inter-college-meerut-news-c-72-1-mct1014-159942-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार्यक्रम समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार्यक्रम समाचार
विज्ञापन
छात्राओं ने सजाया काव्य दरबार, प्रस्तुतियों से मोहा मन
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में संस्थापक सेठ बालकिशन दास माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सराय लाल दास स्थित सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सेठ बालकिशन दास माहेश्वरी की पुण्य स्मृति में वार्षिक काव्य दरबार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने कवियों की वेशभूषा धारण कर काव्य प्रस्तुतियां देकर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, अतिथि कवि सुमनेश सुमन, रामगोपाल भारतीय, ऋचा जोशी और प्रधानाचार्या डॉ. नीलम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सेठ बालकिशन दास माहेश्वरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
काव्य दरबार प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रसिद्ध कवियों की वेशभूषा में मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने न केवल कविताओं का पाठ किया, बल्कि संबंधित कवियों की शैली और व्यक्तित्व को भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, मंच संचालन, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मंच का संचालन संध्या कुश ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों और अतिथियों का प्रधानाचार्या एवं विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक, सांस्कृतिक और भावपूर्ण रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा, वंदना, पुष्पांजलि आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
मेजबान कॉलेज रहा प्रथम, इस्माईल को दूसरा स्थान
प्रतियोगिता के परिणाम में सेठ बी.के. माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज और तृतीय स्थान त्रिशला देवी कनोहर लाल इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिला। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य विद्यालयों की छात्राओं को भी उनके उत्साह और सहभागिता के लिए सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।