फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP Protests Central Market Demolition Action in Meerut, Demands Relief for Traders

सेंट्रल मार्केट: सपा का कटोरे-बर्तन लेकर प्रदर्शन, व्यापारियों को राहत देने की मांग; पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 24 Sep 2026 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Sep 2026 02:45 PM IST
सार

मेरठ में सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन
SP Protests Central Market Demolition Action in Meerut, Demands Relief for Traders
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और बर्तन लेकर प्रदर्शन करते हुए बुलडोजर की कार्रवाई रोकने और प्रभावित व्यापारियों को राहत देने की मांग की। कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के तीन विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

विज्ञापन




कटोरे और बर्तन लेकर किया प्रदर्शन
सपा कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल मार्केट मामले में सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और व्यापारियों को राहत देने की मांग उठाई। उनका कहना था कि कार्रवाई से प्रभावित लोगों को राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: संतान न हुई तो रची कहानी, नवजात चोरी कर घर सजाया, पड़ोसियों से कहा- बेटा हुआ है; आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नरी चौराहे से डीएम कार्यालय जाने की कोशिश
सपा कार्यकर्ता कमिश्नरी चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक जाने और ज्ञापन देने के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, सरधना विधायक अतुल प्रधान समेत सपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कमिश्नरी चौराहे पर लिया ज्ञापन
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी डीएम कार्यालय नहीं पहुंच सके। इसके बाद एसीएम ने कमिश्नरी चौराहे पर ही सपा नेताओं से ज्ञापन लिया।

सेंट्रल मार्केट में हुई है बुलडोजर कार्रवाई
सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सपा कार्यकर्ताओं ने इसी कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार से व्यापारियों को राहत देने की अपील की और बुलडोजर की कार्रवाई रोकने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed