सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Snooker Championship: Players from UP Deliver a Stellar Performance

स्नूकर चैंपियनशिप : यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Snooker Championship: Players from UP Deliver a Stellar Performance
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर क्लब में चल रही स्नूकर प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगता खिलाड़ी........सं
विज्ञापन
- मेरठ के प्रतीक गोयल ने भी खोला खाता, पंजाब के खिलाड़ी को हराया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में चल रही ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप में दूसरे दिन यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ के प्रतीक गोयल ने पंजाब के खिलाड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को हुए मुकाबलों में पहला मैच यूपी के पीयूष खट्टर ने एएसी के समीर सिंह को 67-21, 54-14, 52-16 से हराकर जीता। दूसरे मैच में मेरठ के प्रतीक गोयल ने पंजाब के सैरी काजला को 51-27, 54-23, 53-77, 53-17 से हराया। तीसरे मैच में दीपक लवानिया ने सद्दीक को 65-22, 62-50, 81-54 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में हरियाणा के राहुल चौधरी को वाक ओवर मिला। पांचवें मुकाबले में यूपी के अकरम हाशमी ने हरियाणा के अमित को 45-46, 33-68, 53-54, 63-13, 21-44 से हराया। छठे मैच में प्रयागराज के जन सिंह ने चंडीगढ़ के दीपांशु को 16-63, 71-40, 60-40, 36-53, 47-35 के स्कोर से हराया। सातवें मैच में रामपुर के आशव खान ने मेरठ के सौरभ चंद्रा को 07-52, 77-30, 71-17 के स्कोर से हराया।
बुधवार देर रात खेले गए मुकाबलों में यूपी के अरशद अली ने दानिश अंसारी को 60-67, 55-16, 74-37, 50-40 के स्कोर से हराया। मयंक तिवारी ने जौहर सिंह को 61-28, 55-27, 60-19 के स्कोर से हराया। इसके बाद मुनीर हुसैन को वाॅकओवर मिला। एएसी के ऋषिराज ने अमर गुप्ता को 40-79, 37-17, 35-36, 22-57 , 50-41 के स्कोर से हराकर जीत प्राप्त की। इसके बाद अंतिम मैच में स्पर्श रस्तोगी को वॉकओवर मिला।
इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, सचिव संजय कुमार, राहुल दास, अमन अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोरा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता के आयोजन में अंशुल अग्रवाल, संजय शर्मा, सुरेश जैन, संजय राठी, ईश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed