सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speeding Car Overturns in Meerut, Major Accident Averted

Meerut: अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल बाल बचा चालक, मदद को दौड़े राहगीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Speeding Car Overturns in Meerut, Major Accident Averted
तेज रफ्तार कार पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा लाहौरगढ़ बम्बे के पास हुआ, जहां बड़ौत की ओर से आ रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Trending Videos




मौके पर जुटी लोगों की भीड़
घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद की। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी और अचानक चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed