{"_id":"6a95af0bd50e083e3208f028","slug":"spread-love-not-hate-promote-education-and-values-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106366-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नफरत नहीं, प्रेम बांटें, शिक्षा और संस्कार को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नफरत नहीं, प्रेम बांटें, शिक्षा और संस्कार को दें बढ़ावा
विज्ञापन
दौराला - लोईया गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल वक्ता। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सद्भावना मंच और जमीयत उलमा के तत्वावधान में गांव लोईया स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया हशमतुल उलूम में सद्भावना मंच एवं एकता समाज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
अध्यक्षता जमीयत उलमा जिला मेरठ के अध्यक्ष मौलाना नबील अहमद कमालपुरी और संचालन महासचिव मौलाना अब्दुल मोमिन महमूदी ने किया। मुख्य अतिथि सद्भावना मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक मौलाना मूसा कासमी और मौलाना एहसान कासमी रहे। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को धार्मिक एवं आधुनिक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, मेहनत, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच देना जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। कहा कि नफरत फैलाने के बजाय समाज में प्रेम, मानवता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। लोगों से पानी की बर्बादी रोकने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। सोशल मीडिया के दुरुपयोग, अफवाह और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा इसका सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जगबीर सिंह, धनपाल प्रधान, सतबीर सिंह, महकार सिंह, सोनवीर सिंह, जोगेंद्र जाटव, सत्यपाल सिंह प्रधान, सुखबीर पाल, तारा सिंह, जगदीश, आरिफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।