सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students were informed about savings schemes

Meerut News: विद्यार्थियों को बचत योजनाओं की जानकारी दी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about savings schemes
लक्ष्मी देवी डिग्री कालेज में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत  दो दिवसीय कार्यशाला में छात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें विभिन्न बचत आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में सेबी की रिसोर्स पर्सन एवं सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर डॉ. अर्चना शर्मा ने बचत एवं निवेश हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की, जिसमें सेविंग खाता, आवर्ती जमा खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, अटल पेंशन योजना म्युचुअल फंड, एसआईपी, इक्विटी, प्राइमरी मार्केट और सेकेंडरी मार्केट आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सवाल किए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी ने कार्यशाला को सफल बनाने पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed