सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swati of Meerut reached the final of Para Archery World Series

Meerut News: पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंची मेरठ की स्वाति

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Swati of Meerut reached the final of Para Archery World Series
पैरा आर आर्चरी वर्ल्ड सीरीज में फाइनल में पहुंची स्वाति
विज्ञापन
मेरठ। पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन 29 मार्च से पांच अप्रैल तक थाईलैंड में किया जा रहा है। इसमें मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम में प्रशिक्षण ले रहीं स्वाति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने डब्लू-1 श्रेणी में प्रतिभाग करते हुए सेमीफाइनल में साउथ कोरिया की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब शनिवार को वह साउथ कोरिया की खिलाड़ी के साथ ही फाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनके कोच ओलंपियन व भारतीय टीम के कोच सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 देशों की टीम भाग ले रही हैं। इसमें यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, साउथ कोरिया, ब्राजील आदि देशों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्वाति ने सेमीफाइनल में 5-6 के स्कोर से मुकाबला जीता। अब उनसे उम्मीद है कि वह फाइनल जीतकर भी स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगी। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed