सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Minister of State for Sports will inspect the Sports University today.

Meerut News: आज खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे खेल राज्यमंत्री

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
The Minister of State for Sports will inspect the Sports University today.
खेले विश्वविद्यालय और खेल राज्य मंत्री गिरीश यादव
विज्ञापन
- अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण व शैक्षिक कार्यों की समीक्षा करेंगे
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना के सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विवि का निरीक्षण कर अधिकारियों को 31 मई तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर शुक्रवार को खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव भी सलावा पहुंचकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
राज्यमंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे खेल विवि पहुंचेंगे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की वर्तमान स्थिति का आंकलन करेंगे। परियोजना को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। शासन की ओर से सचिव खेल सुहास एलवाई की अध्यक्षता में गठित अनुश्रवण समिति के सदस्य भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समिति में निदेशक, योजना अनुश्रवण और मूल्य प्रबंधन प्रभाग (राज्य नियोजन संस्थान), निदेशक खेल (खेल निदेशालय), वित्त एवं लेखाधिकारी (खेल निदेशालय) और मुख्य अभियंता, पीएमजेएसवाई, लोक निर्माण विभाग, मेरठ सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। अनुश्रवण समिति का गठन विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रगति की नियमित समीक्षा के उद्देश्य से किया गया है। वहीं, विवि के अधिकारियों के अनुसार कार्य में इतनी तेजी नजर नहीं आ रही है, जिससे 31 मई तक कार्य पूरा हो सके। कार्य पूर्ण हो जाए तो विवि में कई नए कोर्स शुरू हो सकते हैं। वर्तमान में विवि में बीपीईएस कोर्स संचालित है और बीपीएड और एमपीएड कोर्स जल्द ही शुरू करने की योजना है। इसके अलावा खेल मैदान तैयार हो जाएं तो कई डिप्लोमा कोर्स भी शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed