सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The sacrifice of martyrs gives a sense of duty towards the nation.

Meerut News: शहीदों का बलिदान राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध कराता है

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of martyrs gives a sense of duty towards the nation.
अमर उजाला....मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा लालकुर्ती स्थित भगत सिंह की मूर्ति से पदयात्रा करके 
विज्ञापन
राष्ट्रवादी मित्र मंडल ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान शहीदों को हवन, विचार गोष्ठी और देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई।
Trending Videos



कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति की कामना के साथ हवन यज्ञ से हुआ। इसमें संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आहुति देकर राष्ट्र की उन्नति की कामना की। शाम को विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। संस्था के अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ ने युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और मजबूत चरित्र निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्य का बोध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. कपिल अग्रवाल ने भगत सिंह को महान क्रांतिकारी के साथ-साथ विचारक और लेखक बताया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश अग्रवाल ने राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि बताते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं राष्ट्रकवि सत्यपाल सत्यम ने अपनी ओजस्वी कविताओं और गीतों से कार्यक्रम में जोश और उत्साह भर दिया। इससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।



कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया। समापन अध्यक्ष सुशील गुर्जर ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु वशिष्ट भी उपस्थित रहे। मंत्री अंकुर रैना, कोषाध्यक्ष वरुण वशिष्ट, उपाध्यक्ष सौरभ गौड़ और अशोक तोमर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed