{"_id":"69b985861e40a597b50e7cc4","slug":"the-weather-is-set-to-take-a-turn-again-chances-of-rain-return-from-march-19-to-21-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107590-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फिर करवट लेगा मौसम, 19 से 21 मार्च तक फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फिर करवट लेगा मौसम, 19 से 21 मार्च तक फिर बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। मौसम फिर से करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19, 20 और 21 मार्च को शहर में बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। इन तिथियों में 20 मार्च को बारिश का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है।
उत्तर भारत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते हवा की दिशा में बदलाव आएगा और नमी बढ़ेगी। इसका असर मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा। 19 मार्च से ही आसमान में बादल छाने और बारिश की संभावना है।
वहीं, चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। शहर में एक्यूआई का लेवल 124 रहा। शहर के गंगानगर में 122, जयभीमनगर 114, पल्लवपुरम 137, दिल्ली रोड 125, दिल्ली रोड पर 112 एक्यूआई दर्ज किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से कम रह सकता है।
Trending Videos