सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft at many places in Daurala area, attempts in tube wells

Meerut News: दौराला क्षेत्र में कई जगह चोरी, नलकूपों में प्रयास

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Theft at many places in Daurala area, attempts in tube wells
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। दौराला थाना क्षेत्र में कई जगहों पर मंगलवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। चोरी की सूचना पर पुलिस एक जगह से दूसरी जगह दौड़ती रही। सभी मामलों में तहरीर दी गई है।
मछरी गांव में चोरों ने किसान राजकुमार, समंदर सेन और प्रेम के खेतों पर स्थित नलकूप को निशाना बनाते हुए रात के समय कुंबल कर अंदर घुसने की कोशिश की। आसपास लोगों की आहट मिलने पर चोर मौके से भाग निकले। वलीदपुर गांव में चोरों ने बंद घेर को निशाना बनाते हुए टेंपो चोरी कर लिया। वहां खड़ी कार से भी सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रांत, विपिन और एक अन्य व्यक्ति का वाहन एक बंद घेर में खड़ा था। घेर में खड़ी कार से चोर सामान चोरी कर ले गए। वहां खड़ा टेंपो भी चोरी कर लिया। सुबह मौके पर पहुंचे वाहन स्वामियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

दौराला कस्बे में रेलवे फाटक के पास राहगीरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को वाटर कूलर से उपकरण और अन्य सामान गायब मिला। जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला। अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह ने दौराला थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला परिसर में खड़ी एंबुलेंस से पांच सीयूजी और चार निजी मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइलों का कोई पता नहीं चल सका। अंकित शर्मा ने दौराला थाने में तहरीर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी मामलों में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed